IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट कितने बजे शुरू होगा? कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

IND vs AUS: एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव रहेगा लेकिन वापसी करने में यह टीम सक्षम है। भारतीय टीम भी यह बात जानती है।

ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। इस मैच के लिए जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है। वह पहले भी कंगारू टीम के लिए खेले हैं।

ind vs aus

एडिलेड टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाना है, ऐसे में टाइमिंग भी अलग रहेगी। पर्थ में टेस्ट जिस समय शुरू हुआ था, वैसा एडिलेड में नहीं होगा। भारत में टेस्ट शुरू होने वाली टाइमिंग पर ही एडिलेड का डे-नाईट टेस्ट मुकाबला शुरू होने वाला है।

पिंक बॉल टेस्ट कितने बजे होगा शुरू

भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। टॉस का समय सुबह 9 बजे का रहेगा। पर्थ में मैच सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ था। भारत में होने वाले टेस्ट मैचों की टाइमिंग के अनुसार मैच होने से यहाँ फैन्स को निश्चित रूप से काफी फायदा होने वाला है।

मैच का लाइव प्रसारण

जहाँ तक इस मैच के लाइव प्रसारण की बात है, तो यह स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा हॉटस्टार एप्लीकेशन और वेबवाईट पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत की टीम

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन , सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+