WTC final 2023: 'ओलंपिक में गोल्ड जीतने का एक ही मौका मिलता है', रोहित के बयान पर कमिंस का पलटवार

Pat Cummins Replay On Rohit Sharma Statement: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ सुझाव दिए थे, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का जवाब आया है।

Australian captain Pat Cummins On Rohit Sharma: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलया के खिलाफ फाइनल टेस्ट मैच में हार झेलना पड़ा है। इस हार के बाद रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कुछ बदलाव की बात की थी। रोहित शर्मा के इस बयान पर अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी राय दी है।

रोहित ने दिया था ये सुझाव: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतकर ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी अपने नाम किया। भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के करीब पहुंचकर उसको हासिल करने में नाकाम रही। इस हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि एक फाइनल के बदले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से विजेता चुनना ज्यादा सही होगा। दो साल की मेहनत का आंकलन एक टेस्ट नहीं होना चाहिए।

india vs australia

कमिंस का जवाब: रोहित के इ बयान पर अब ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने पलटवार करते हुए बड़ी बात कह डाली है। कमिंस ने कहा कि हमने पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 जीत लिया है। तीन क्या 16 मुकाबलों की भी सीरीज हो सकती है। लेकिन इसके लिए समय को भी देखना पड़ता है। कमिंस ने आगे कहा कि ओलिंपिक में भी एक मौका होता है और एथलीट मेडल जीत जाते हैं।

कमिंस ने की तारीफ: इस शानदार जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने जिस तरह से साझेदारी की, उसने हमें काफी राहत देने का काम किया। हमने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। लेकिन इन दोनों की साझेदारी ने हमें मैच में टॉप पर पहुंचा दिया।

दूसरी बार WTC फाइनल में मिली हार: भारत की बात करें तो यह लगातार दूसरी बार टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आकर जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। जबकि साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को 209 रनों से शिकस्त दे दी है। भारत की उम्मीदें अब इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+