IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच फ्री में देखने का ये है आसान तरीका, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Australia Free Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शुक्रवार यानी 22 सितंबर से होने जा रही है। इस मुकाबले पर क्रिकेट फैंस की नजरें बनी हुई है। भारतीय टीम एशिया कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।

जानिए कब और कहां होगा मुकाबला: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे से मैच की शुरुआत की जाएगी। दोनों ही टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

India vs Australia 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज का प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 के जरिए देख सकते हैं। जबकि वायकॉम 18 के अन्य रीजनल चैनल्स पर आप अलग-अलग भाषाओं में मैच को दिखाया जाएगा। हालांकि, वर्ल्ड कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का अधिकार स्टार के पास नहीं है।

जानें फ्री में लाइव देखने का तरीका: इस सीरीज को जियो सिनेमा एप के जरिए फ्री में भी देखा जा सकता है। मोबाइट पर या एंड्रॉयड टीवी पर जियो सिनेमा के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को फैंस फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए बस यूजर्स के पास जियो सिनेमा का एप होना जरूरी है। 22, 24 और 27 सितंबर को होने वाले इन मुकाबलों पर फैंस की नजरें बनी हुई है। वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए ये बेहद अहम सीरीज साबित हो सकती है।

जानें कहां देख सकते हैं मैच

स्पोर्ट्स 18 - इंग्लिश
कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स - हिंदी
कलर्स तमिल
कलर्स तमिल
कलर्स बांग्ला
स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा एप (फ्री)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+