IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह दिग्गज
Mitchell Starc injury update: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिचेल स्टार्क पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Mitchell Starc injury update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ चार मुकाबलों का टेस्ट मैच खेलेगी। इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क खेलते नजर नहीं आएंगे।

मिचेल स्टार्क हुए पहले टेस्ट से बाहर
ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए मिचेल स्टार्क को चोट लग गई थी। मिचेल स्टार्क अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और वह भारत के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

मिचेल स्टार्क ने कही ये बड़ी बात
मिचेल स्टार्क ने अब अपनी मौजूदा हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है। जिसके मुताबिक वह पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान मिचेल स्टार्क से उनकी इंजरी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने अभी भी मुझे फिट होने में कुछ हफ्ते लगेंगे और उसके बाद शायद दिल्ली में मैं मुकाबला खेल पाउंगा। उम्मीद है कि पहले टेस्ट मैच में टीम को जीत मिलेगी। स्टार्क की गैर मौजूदगी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी है दोनों टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ (उपकप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन।












Click it and Unblock the Notifications