IND vs AUS: केएल राहुल की होगी टीम से छुट्टी! 6 मैचों में 556 रन बनाने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री

India vs Australia Latest Score, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टो टेस्ट मैचों में केएल राहुल का बल्ला खामोश रहा है। केएल राहुल को तीसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।

India vs Australia

India vs Australia Latest Score, 2nd Test: भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन केएल राहुल का बल्ले के साथ संघर्ष जारी है। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सिर्फ एक रन ही बना पाए। केएल राहुल के आउट होने के साथ ही एक बार फिर उनकी आलोचना शुरू हो गई है।

केएल राहुल की हो रही है जमकर आलोचना

केएल राहुल की हो रही है जमकर आलोचना

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में केएल राहुल के बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद थी। केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल के बल्ले से रन निकलना बेहद जरूरी था। लेकिन राहुल जहां पहले टेस्‍ट में 20 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी में वो 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल की खराब बल्लेबाजी के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दिखाया जा सकता है टीम से बाहर का रास्ता

दिखाया जा सकता है टीम से बाहर का रास्ता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने पहले दो टेस्ट के लिए ही टीम का ऐलान किया था। इंदौर और अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान रविवार यानी 19 फरवरी को किया जा सकता है। केएल राहुल की टीम से छुट्टी हो सकती है। राहुल की जगह सरफराज खान को टीम में मौका दिया जा सकता है। सरफराज लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है।

सरफराज खान को मिल सकता है मौका

सरफराज खान को मिल सकता है मौका

पहले दो टेस्ट में सरफराज खान का नाम भारतीय टीम में नहीं था। जिसके बाद चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना की गई थी। सरफराज ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में छह मैचों की नौ पारियों में 556 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया। ऐसे में सरफराज को तीसरे मैच में मौका दिया जा सकता है। खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है। भारतीय टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस के निशाने पर केएल राहुल आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+