World Cup 2023 Final: अगर ऐसा हुआ तो दोगुना हो जाएगा वर्ल्ड कप फाइनल का रोमांच, जानें क्या है ICC की प्लानिंग

India vs Australia World Cup 2023 Final: आईसीसी विश्व कप खिताब के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम भारत रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में, जिसे सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक माना जाता है, कई वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना है।

इस मैच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को भी आमंत्रित किया गया है, जोकि फाइनल के लिए भारत पहुंच सकते हैं।

team india

इसके अलावा भारत के दो विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी के भी अपनी उपस्थिति से मैच की शोभा बढ़ाने की संभावना है। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और अन्य के भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने पिछले विश्व कप के सभी विजेता कप्तानों को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमंत्रित किया है। इसके अलावा साथी क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल और अन्य के भी खेल के दौरान मौजूद रहने की संभावना है।


पिछले महीने भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तरह, फाइनल भी दर्शकों के भरपूर मनोरंजक का वादा करता है। इस मुकाबले में संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती भी अपनी आवाज से चार चांद लगाते नजर आएंगे। इसके अलावा भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम भी विश्व कप फाइनल में अपना प्रदर्शन करेगी। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, कमल हासन, मोहनलाल, वेंकटेश, नागार्जुन और राम चरण जैसे नाम भी उन लोगों के रूप में चर्चा में हैं जो स्टैंड से मेन इन ब्लू को सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया ने अपने विश्व कप 2023 अभियान में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली यूनिट ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह 'विश्व चैंपियंस' खिताब से कम कुछ भी नहीं मानेगी।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: अगर बारिश से धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच तो क्या होगा? जानें किसे मिलेगा खिताब

पुलिस सूत्रों ने कहा कि अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी फाइनल देखने के लिए रविवार दोपहर को उतरेंगे। उनके गांधीनगर के राजभवन में रात भर रुकने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि विशेष सुरक्षा समूह, खुफिया ब्यूरो और स्थानीय पुलिस ने अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ASL) नामक अपनी नियमित ड्रिल शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+