IND vs AUS: बुमराह-ट्रेविस हेड ने बनाए कीर्तिमान, रोहित के नाम खराब आंकड़ा, गाबा टेस्ट में बने कई धांसू रिकॉर्ड
IND vs AUS Gabba Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट मैच में बारिश का खलल देखने को मिला। अंतिम दिन मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया था। इस मैच में कंगारुओं ने बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
मैच में कुछ धांसू आंकड़े भी बने हैं। ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और बुमराह ने अपने प्रदर्शन से चार चाँद लगा दिए। केएल राहुल और जडेजा ने भी अपनी धाकड़ बैटिंग से दिल जीतने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया को निराशा हाथ लगी है क्योंकि उनका लक्ष्य जीतना था।

मैच में बने कुछ दिलचस्प आंकड़ों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। बुमराह ने कुछ कीर्तिमान अपने नाम किये, तो ट्रेविस हेड और कमिंस का नाम भी लिस्ट में है।
गाबा टेस्ट में बने कुछ दिलचस्प आंकड़े
- पैट कमिंस बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 118 विकेट हासिल किये हैं। लिस्ट में टॉप पर इमरान खान हैं। उन्होंने 187 विकेट झटके थे।
- रोहित शर्मा को कमिंस ने चौथी बार आउट किया, बतौर कप्तान विपक्षी कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने का छठा मामला है। रिची बेनाउड ने टेड डेक्सटर को 5 बार आउट किया।
- टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में ट्रेविस हेड ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 157 गेंदों का सामना किया। डेविड वॉर्नर (128 गेंद) इस मामले में टॉप पर हैं।
- भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ सबसे कम पारियों में दस टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने महज 41 पारियों का सहारा लिया। जो रूट ने यह कारनामा 55 पारियों में किया था।
- भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 200 से ज्यादा की भागीदारी ट्रेविस हेड और स्मिथ ने दूसरी बार की। लिस्ट में टॉप पर रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क हैं। उन्होंने तीन बार यह कारनामा किया था।
- बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 20 विकेट दो बार लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। ब्रेट ली, गिलेस्पी, पीटर सिडल और कमिंस ने एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।
- विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा बाद 20+ विकेट लेने के मामले में बुमराह टॉप पर हैं, उन्होंने तीसरी बार यह कारनामा किया है।
- भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बुमराह बन गए। उन्होंने कपिल देव (51) को पीछे छोड़ दिया।
- गाबा टेस्ट मैच में बुमराह ने अपने करियर का कुल 12वां 5 विकेट हॉल पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications