IND vs AUS Final: रोहित की आंखों में बार-बार आंसू देता है ये खिलाड़ी, दो बार तोड़ा ICC ट्रॉफी जीतने का सपना
India vs Australia, Final Highlight: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। भारतीय टीम और वर्ल्ड कप के बीच में ट्रेविस हेड एक बार फिर सबसे बड़ा रोड़ा बनकर सामने आए। इससे पहले भी वह ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
भारत ने गंवाया मौका: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 47 तो वहीं विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और ऑस्ट्रेलिया ने 47 के स्कोर पर अपने तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। ऐसा लग रहा था यहां से भारतीय टीम मैच में वापसी कर लेगी। लेकिन भारत ने वापसी का मौका गंवा दिया।

ट्रेविस हेड ने छीनी जीत: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अंत तक पिच पर बन रहे। वह मैच जीतने से ठीक पहले 137 रन बनाकर कैच आउट हो गए। हेड की शतकीय पारी ने भारत से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को दूर खींचने का काम किया। इससे पहले साल 2023 के जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ 163 रनों की पारी खेली थी और भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने से चूक गया था।
हार से मायूस हुए रोहित शर्मा: इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर मायूसी नजर आई। उनकी आंखें नम हुई एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने से रोहित शर्मा चूक गए। और दोनों ही बार ट्रेविस हेड ने मैच छीनने का काम किया। हेड की तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं हो रही है। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने जिस तरीके का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में किया उसके लिए भी तारीफ मिल रही है। रोहित शर्मा इस हार के बाद बेहद दुखी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications