'पंत होता तो टोड मर्फी का करियर खत्म था', ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ को मिस कर रहे हैं फैंस
India vs Australia 1st Test Nagpur: भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है। टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने कुछ रनों की बढ़त ले ली है। भारत को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है। हर दिन के साथ पिच गेंदबाजों के लिए और मददगार साबित होगी। वहीं बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी लीड होने की होगी। रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टीम के लिए बल्ले से कमाल की बल्लेबाजी की।
कोहली-सूर्या और भरत ने किया निराश
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज रोहित शर्मा ने शतक के साथ किया। लेकिन रोहित शर्मा के अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका। केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएस भरत नागपुर टेस्ट की पहली पारी में बल्ले के साथ फ्लॉप रहे। इन सभी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है।
फैंस को आ रही है पंत की याद
साल 2022 में भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत इस सीरीज में नहीं है। भारतीय टीम को अपने इस मैच विनर खिलाड़ी की कमी साफतौर पर खल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी पंत को मिस करते दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार पंत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अगर पंत होता तो टोड मर्फी का करियर खत्म था। टोड मर्फी ने इस मैच में अब तक पांच विकेट हासिल कर ली है।
गाबा में जाकर तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का घमंड
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने एक ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम 2123 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने पांच शतक लगाए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। भारतीय मिडल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय फैंस को ऋषभ पंत की कमी महसूस हो रही है। पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण मौजूदा समय में क्रिकेट से दूर होकर अपना इलाज करा रहे हैं। बता दें कि ऋषभ पंत को टीम इंडिया में धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications