IND vs AUS: 'लगता है दो दिन में मैच खत्म हो जाएगा', फैंस ने इंदौर की पिच को बताया महाघटिया

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच में भी स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। बल्लेबाजों को खेलने में यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test: चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। बुधवार एक मार्च से शुरू हुआ यह मुकाबला एक बार फिर लगता है कि दो-तीन दिनों के अंदर ही खत्म हो जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच नागपुर और इंदौर में सिर्फ तीन दिनों में ही खत्म हो गए थे। तीसरे मैच के पहले दिन के पहले घंटे में ही पांच खिलाड़ी के आउट होने के बाद एक बार फिर पिच पर सवाल उठने लगे हैं।

खराब पिच की हो रही है शिकायत

खराब पिच की हो रही है शिकायत

सोशल मीडिया पर फैंस इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच की आलोचना कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस इंदौर को बिलो एवरेज पिच बता रहे हैं। एक फैन ने तो इसे महाघटिया करार देते हुए इस पर आईसीसी को सख्त फैसला लेने की नसीहत दे दी। भारत ने बुधवार यानी आज मैच शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए हैं। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाला यह टेस्ट भी लो स्कोरिंग रहने की उम्मीद है।

बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन भारत की शुरुआत खराब रही, और नियमित अंतराल पर एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा (12), शुभमन गिल (21), चेतेश्वर पुजारा (1), रवींद्र जडेजा (4) और श्रेयस अय्यर (0) रन बनाकर आउट हो गए। स्पिन के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस दिखाई पड़ रहे थे।

कोहली का भी नहीं चला बल्ला

कोहली का भी नहीं चला बल्ला

एक छोर से विराट कोहली काफी समय तक पिच पर मौजूद रहे। लेकिन टॉड मर्फी ने एक बार फिर उन्हें अपना शिकार बनाया। विराट कोहली 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टॉड मर्फी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। कोहली ने आउट होने से पहले टीम को संभालने की पूरी कोशिश की पर अंत में वह आउट हो गए। मैथ्यू कुह्नेमैन ने रोहित, शुभमन और श्रेयस को आउट किया। वहीं नाथन लियोन ने चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा को आउट किया। पहले दिन के लंच तक भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। भारत की कोशिश कम से कम 150 के स्कोर तक पहुंचने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+