IND vs AUS Dream 11: करोड़ों की कमाई का अंतिम मौका, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की बेस्ट ड्रीम 11 से कमाएं पैसे
India vs Australia Final Dream 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद में रविवार को खेला जाएगा। दोपहर में होने वाले इस मैच के लिए फैन्स काफी उत्सुक हैं। हर किसी को देखना है कि इस वर्ल्ड कप का विनर कौन होगा और किस टीम को ट्रॉफी उठाने का मौका मिलेगा।
भारतीय टीम ने लीग चरण से लेकर सेमीफाइनल तक खेले गए सभी मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में कहा जा सकता है कि टीम इंडिया काफी मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को पराजित करते हुए बाहर कर दिया था। फाइनल का स्तर अलग होने वाला है।

लीग स्टेज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। अब फाइनल में एक बार फिर से दोनों के बीच टक्कर होने वाली है। इस मैच की ड्रीम इलेवन को लेकर फैन्स को सोच-समझकर फैसला लेना होगा।
ड्रीम इलेवन से वर्ल्ड कप में पैसा कमाने का यह अंतिम मौका है। फाइनल के बाद वर्ल्ड कप की ड्रीम इलेवन चुनने का मौका काफी समय तक नहीं मिलेगा। ऐसे में यहाँ ड्रीम इलेवन और फैंटेसी टिप्स को लेकर कुछ जरूरी जानकारी दी गई है। फैन्स इन टिप्स से अपनी टीम बना सकते हैं।
India vs Australia World Cup Final Dream 11
कप्तान: विराट कोहली
उपकप्तान: मिचेल स्टार्क
विकेटकीपर: केएल राहुल
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा, ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मिचेल स्टार्क
टीम इंडिया के ज्यादा खिलाड़ी रखने वाले फैन्स को फायदा मिलने के आसार हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाउंड्री लाइन बड़ी है। शॉट आसानी से सीमा रेखा से पार नहीं होंगे, इन बातों का ध्यान भी रखना होगा। इसके अलावा खिलाड़ी किस पोजीशन पर बैटिंग करता है, यह भी अहम है। काफी सारे फैक्टर ध्यान में रखते हुए ड्रीम इलेवन का चयन करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications