IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए फिट हुआ मैच विनर खिलाड़ी, गेंद और बल्ले से मचाता है तबाही
India vs Australia, Cameron Gren: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ी राहत मिली है। टीम का स्टार खिलाड़ी तीसरे टेस्ट के लिए फिट हो चुका है।

India vs Australia, Cameron Gren: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे मैच को जीतना बेहद जरूरी है। शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्वीप का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीच सीरीज से ही वापस देश लौट चुके हैं। इस लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस का नाम भी शामिल है। कमिंस भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैच के लिए वापस नहीं आ सकेंगे। कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

इंदौर टेस्ट में होगी ग्रीन की वापसी
पहले नागपुर और उसके बाद दिल्ली टेस्ट में हार झेलनी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को गुड न्यूज मिली है। टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपनी फिटनेस पर बड़ी अपडेट दी है। कैमरून ग्रीन ने बताया कि वह भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। चोट की वजह से कैमरून ग्रीन सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। कैमरून ग्रीन के टीम में नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया की ताकत में होगा इजाफा
टेस्ट मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ियों का महत्व काफी अधिक होता है। भारत की जीत में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों का योगदान सबसे अधिक रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने इस ऑलराउंडर से गेंद और बल्ले से बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। भारतीय टीम का होल्कर स्टेडियम में रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को इंदौर में हराना काफी मुश्किल रहने वाला है।

मैं 100 प्रतिशत खेलने के लिए तैयार हूं
तीसरे टेस्ट मैच से पहले कैमरून ग्रीन ने कहा कि मैं पिछले मुकाबले में भी खेलने के बेहद करीब था। लेकिन टीम मैनजमेंट और मैं खुद भी किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहता था। अब मैं 100 प्रतिशत खेलने के लिए तैयार हूं। भारतीय टीम ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में आसानी के साथ जीत हासिल कर ली थी। तीसरे टेस्ट में एक बार फिर अश्विन-जडेजा की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications