IND vs AUS: पिच को लेकर हौव्वा बनाना ऑस्ट्रेलिया को पड़ा महंगा, शर्मनाक हार के बाद दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

India vs Australia Test Nagpur: नागपुर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और मीडिया पिच का रोना रोने लगे थे। टीम को शर्मनाक हार मिलने पर क्रिकेट के दिग्गज अपनी प्रतिक्रियां जाहिर कर रहे हैं।

India vs Australia

India vs Australia Test Nagpur: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर आने से पहले पैट कमिंस की कप्तानी वाली इस टीम को फेवरेट बताया जा रहा था। कई पूर्व क्रिकेट के दिग्गजों ने तो यहां तक कह दिया था कि ऑस्ट्रेलिया भारत को सीरीज में 3-1 से मात देगी। हालांकि, अभी सीरीज का पहला ही मुकाबला खेला गया है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ बिल्कुल लाचार और बेबस नजर आ रही है।

भारत ने कर दी दिग्गजों की बोलती बंद

भारत ने कर दी दिग्गजों की बोलती बंद

वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया भारतीय दौरे पर आई है। टेस्ट रैंकिंग की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपिनशिप के फाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं भारत को पाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज के बचे हुए तीन मुकाबलों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच अब 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।

पिच को लेकर इतना हौव्वा बनाना ठीक नहीं था

पिच को लेकर इतना हौव्वा बनाना ठीक नहीं था

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद बड़ा बयान दिया है। ब्रैड हैडिन के मुताबिक खेल से ज्यादा खिलाड़ियों का फोकस बीच पर था। मैच शुरू होने से पहले ही पिच को लेकर इतना हौव्वा बनाना ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने रन बनाए उस हिसाब से ये पिच उतनी खराब नहीं थी। दिक्कत सिर्फ इतनी सी थी कि उन्होंने मैच से पहले ही पिच का दबाव अपने ऊपर ले लिया, जिससे वह फिर निकल नहीं पाये।

विकेट को लेकर ज्यादा चिंतित थे खिलाड़ी

विकेट को लेकर ज्यादा चिंतित थे खिलाड़ी

फॉक्स क्रिकेट पर बातचीत के दौरान ब्रैड हैडिन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा विकेट कैसे खेलेगी इस बात की चिंता कर रहे थे। टीम ने ज्यादा ध्यान इस चीज पर लगाया कि पिच कैसी खेलने वाली है। मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया का ऐसा सोचना ही उन्हें महंगा पड़ गया। इस तरह की बयानबाजी के बाद टीम के खिलाड़ी बेहद दबाव में चले गए। जिसके बाद वह खराब शॉट्स खेलकर लगातार अपना विकेट गंवाते रहे। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और खिलाड़ियों को पिच को लेकर खेल से पहले इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+