IND vs AUS: अपनी बल्लेबाजी की वजह से टेस्ट में बेस्ट बने रवींद्र जडेजा, जानिए आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा को इस परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

India vs Australia

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ही भारत ने जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। टीम के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को सिर्फ 113 रनों पर समेट दिया। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए।

जडेजा ने दूसरी पारी में झटके 7 विकेट

जडेजा ने दूसरी पारी में झटके 7 विकेट

दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में आगे नजर आ रही थी। लेकिन रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 12.1 ओवर में 42 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 16 ओवर में 59 रन देकर 3 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। जडेजा-अश्विन की जोड़ी के दम पर भारत ने इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।

बल्लेबाजी में भी जडेजा का जलवा

बल्लेबाजी में भी जडेजा का जलवा

गेंद से लगातार कहर बरपाने वाले रवींद्र जडेजा बल्ले से भी भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं। नागपुर टेस्ट में जडेजा ने 70 रनों की पारी खेलकर टीम को 400 के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया था। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह जडेजा की बल्लेबाजी है, जिसने उन्हें खिलाड़ी बनाया है। जडेजा की बल्लेबाजी ने उन्हें प्रोपर टेस्ट खिलाड़ी बनाया है। बल्ले से योगदान देने से जडेजा का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

बल्लेबाजी से बढ़ा है जडेजा का आत्मविश्वास

बल्लेबाजी से बढ़ा है जडेजा का आत्मविश्वास

ईएसपीएन क्रिक इन्फो से बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो जडेजा को देखकर ऐसा लगा, जैसे वह क्रिकेट से कभी दूर नहीं गया। पहले अक्षर हर बार हाथ घुमाकर विकेट लेता था, लेकिन अब अक्षर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि जडेजा लगातार गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए कारगार साबित हो रहे हैं। भारत ने दिल्ली में दूसरे टेस्ट में छह विकेट से 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रवींद्र जडेजा का ही रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+