IND vs AUS: क्या विराट कोहली के साथ सरेआम हुई बेईमानी! दिग्गज ने अंपायर को लताड़ा
India vs Australia Latest Score, 2nd Test: दिल्ली के मैदान पर विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद थी। कोहली संभलकर बल्लेबाजी भी कर रहे थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

India vs Australia Latest Score, 2nd Test: भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से 62 रन आगे है और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारत के सामने बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजी करना हर दिन के साथ मुश्किल होता चला जाएगा। ऐसे में चौथी पारी में भारतीय बल्लेबाज दबाव की स्थिति में रहेंगे।

विराट कोहली के आउट पर मचा बवाल
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। विराट कोहली को डेब्यू कर रहे मैथ्यू कुन्हैनमैन ने आउट करने का काम किया। लेकिन कोहली के विकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस कोहली को नॉट आउट बता रहे हैं। विराट कोहली के रिव्यू लेने पर साफ पता चल रहा था कि गेंद पैड और बल्ले से एक साथ टकराई है। लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से उन्हें आउट दे दिया गया।

आकाश चोपड़ा ने कही यह बात
दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने यू-ट्यूब चैनल पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि विराट कोहली का आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण था। रीप्ले से ऐसा लग रहा था कि गेंद एक ही समय में बल्ले और पैड पर लगी थी। आईसीसी के नियम के अनुसार ऐसी स्थिति में फैसला बल्लेबाज के पक्ष में जाता है। लेकिन तीसरे अंपायर के पास फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत नहीं थे। मुझे लगता है कि रिप्ले को बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे में अंपायर स्टेडियम में बैठे लोगों के लिए विलेन बन जाता है।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक रन की बढ़त ली थी। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तेज तर्रार शुरुआत करते हुए एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 61 रन बना चुकी है। ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया तीसरी पारी में 250-300 रन बनाकर मैच को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी। वहीं भारतीय गेंदबाजों की कोशिश जल्द से जल्द विकेट लेने की होगी। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य देती है तो भारत के लिए इसे हासिल करना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications