IND vs AUS: विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड पर ऋतुराज गायकवाड़ की नजर, रच सकते हैं इतिहास

India vs Australia, 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार यानी कि 3 दिसंबर को खेला जाना है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को भारतीय टीम जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे। भारत ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है। पिछले चार मुकाबले में भारत के नाम तीन जीत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक मुकाबले जीतने में सफल रही है।

ऋतुराज के पास मौका: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज में कमाल के फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। हालांकि, भारत उस मुकाबले को जीत नहीं सकी थी। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्ले का दम दिखाया था। ऋतुराज गायकवाड़ के पास चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

India vs Australia 1

कोहली से निकल सकते हैं आगे: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से टी-20 फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। गायकवाड़ के पास विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। ऋतुराज गायकवाड़ इस समय इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऋतुराज गायकवाड़ अगर पांचवें मैच में 19 रन और बना लेते हैं तो विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

कोहली ने बनाए थे सबसे अधिक रन: दरअसल, भारत की तरफ से सबसे अधिक किसी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 231 रन बनाए थे। कोहली ने सीरीज में तीन अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। ऋतुराज गायकवाड़ कोहली से महज 19 रन दूर हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पांचवें मैच में गायकवाड़ के बल्ले से 19 रन या उससे अधिक निकलते हैं तो फिर वह विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+