IND vs AUS 5th T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 4-1 से हराया

IND vs AUS 5th T20 Live: भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। हालांकि मैच अंतिम ओवर तक गया लेकिन अंत में टीम इंडिया की जीत हुई। भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज करते हुए यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम कर लिया।

पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 विकेट पर 154 रन बना पाई। इससे भारतीय टीम को 6 रनों से विजय प्राप्त हुई। भारतीय टीम ने कसी हुई गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य से रोक दिया।

india vs australia 5th t20

मैच के लाइव अपडेट्स यहां जानें, कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Dec 03, 2023, 10:26 PM IST

भारत ने जीत दर्ज की

भारत ने 6 रन से मैच जीतकर सीरीज 4-1 से की अपने नाम, मुकेश कुमार को मिले 3 विकेट, अर्शदीप और रवि बिश्नोई ने भी 2-2 विकेट झटके
Dec 03, 2023, 10:24 PM IST

अंतिम गेंद में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन की दरकार है
Dec 03, 2023, 10:21 PM IST

विकेट भारत को

ये मिली सफलता, अर्शदीप ने वेड को 22 पर चलता किया, अय्यर ने कैच लिया और आठवां झटका ऑस्ट्रेलिया को, अब 3 गेंद में चाहिए 10 रन
Dec 03, 2023, 10:19 PM IST

अर्शदीप ने अंतिम ओवे डालते हुए दो बॉल खेली फेंकी है, वेड पर दबाव बढ़ा है
Dec 03, 2023, 10:18 PM IST

मुकाबला रोमांचक हो चला है, अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 10 रन चाहिए, वेड क्रीज पर होंगे, विकेट गिरने पर होगी मुश्किल
Dec 03, 2023, 10:14 PM IST

गायकवाड़ ने वेड का कैच छोड़ दिया, मौका बना था लेकिन गंवा दिया, ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद में 15 रन चाहिए
Dec 03, 2023, 10:12 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को अब 12 गेंदों में 17 रन की दरकार है, वेड और नाथन एलिस क्रीज पर बने हुए हैं
Dec 03, 2023, 10:10 PM IST

आवेश खान की धुनाई हुई, वेड ने तीन चौके लगातार जमाए और अब 20 रन चाहिए
Dec 03, 2023, 10:09 PM IST

15 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए अब 24 रनों की दरकार है, वेड क्रीज पर हैं तब तक यह स्कोर बन सकता है
Dec 03, 2023, 10:07 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को अब इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए 18 गेंद में 32 रनों की दरकार है
Dec 03, 2023, 10:06 PM IST

एक और विकेट

ड्वारशुइस को मुकेश ने गोल्डन डक पर वापस भेजा, ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिया अपना सातवाँ विकेट
Dec 03, 2023, 10:04 PM IST

शॉर्ट आउट

इस बीच मैथ्यू शॉर्ट को मुकेश कुमार ने 16 रन के स्कोर पर आउट किया, ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका, स्कोर 129/6
Dec 03, 2023, 10:02 PM IST

मुकाबला रोमांच की तरफ बढ़ता हुआ, ऑस्ट्रेलिया को 22 गेंद में 32 रन की दरकार है
Dec 03, 2023, 9:58 PM IST

मैथ्यू शॉर्ट और मैथ्यू वेड दोनों क्रीज पर टिके हुए हैं अब, दोनों के कन्धों पर टीम को जिताना का जिम्मा
Dec 03, 2023, 9:55 PM IST

मैकडरमोट आउट

अच्छी बैटिंग कर रहे मैकडरमोट फिफ्टी जड़ने के बाद 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, उनको अर्शदीप ने रिंकू के हाथों कैच कराया
Dec 03, 2023, 9:46 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

टिम डेविड को आवेश खान के हाथों अक्षर पटेल ने कैच कराया, वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए
Dec 03, 2023, 9:44 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन

इस बीच तेरहवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 100 रन पूरे किये हैं, अब 42 गेंद में चाहिए 60 रन
Dec 03, 2023, 9:39 PM IST

मैकडरमोट और टिम डेविड रन बना रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य की तरफ लेकर जा रहे हैं, स्कोर 3 विकेट पर 89 रन
Dec 03, 2023, 9:35 PM IST

11 ओवर में 80 रन है ऑस्ट्रेलिया का स्कोर, इस ओवर में 10 रन आये हैं, लक्ष्य के लिए लगातार रन बनाना होगा
Dec 03, 2023, 9:30 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को अब अगली 60 गेंदों में 91 रन बनाने होंगे, खिलाड़ी टिके रहेंगे तो बन जाएंगे रन
Dec 03, 2023, 9:29 PM IST

10 ओवरों का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट पर 70 रन, मैकडरमोट और डेविड क्रीज पर
Dec 03, 2023, 9:25 PM IST

9 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 65 रन है, भारत को विकेट लेने ही होंगे
Dec 03, 2023, 9:19 PM IST

एक और विकेट

रवि बिश्नोई को मिली एक और सफलता, आरोन हार्डी को 6 के स्कोर पर अय्यर के हाथों कैच करा दिया, तीसरा झटका ऑस्ट्रेलिया को
Dec 03, 2023, 9:16 PM IST

कुछ इस तरह हुए हेड आउट
Dec 03, 2023, 9:13 PM IST

हेड आउट

रवि बिश्नोई को सफलता, ट्रेविस हेड को बोल्ड कर दिया, बल्लेबाज ने 18 गेंद में बनाये 28 रन, स्कोर 50/2
Dec 03, 2023, 9:06 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तूफानी बैटिंग हुई है, 4 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 1 विकेट पर 40 रन हो गया है
Dec 03, 2023, 9:03 PM IST

मैकडरमोट ने भी तेवर दिखाए हैं और छक्का जड़ा है, पावरप्ले में रन बटोरने की रणनीति के तहत खेल रहे हैं
Dec 03, 2023, 8:58 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को झटका

इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा एक बड़ा झटका, फिलिप को मुकेश कुमार ने 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया
Dec 03, 2023, 8:54 PM IST

बल्लेबाजी करने के लिए आते ही ट्रेविस हेड का बल्ला चलने लगा है, वह 4 चौके जमा चुके हैं, स्कोर 18 रन हो गया ऑस्ट्रेलिया का
Dec 03, 2023, 8:34 PM IST

भारतीय पारी समाप्त

भारतीय पारी समाप्त हो गई, 8 विकेट पर 160 रनों का स्कोर हासिल किया है, अय्यर के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे, ड्वारशुइस और बेहरनडॉर्फ को 2-2 विकेट मिले
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+