IND vs AUS: कब सुधरेंगे यशस्वी जायसवाल? बार-बार दोहरा रहे एक ही गलती

India vs Australia, 5th T20I: ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। लेकिन पांचवें और आखिरी मैच में दोनों ही बल्लेबाज जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। पांच मैचों की इस सीरीज में तीन मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।

जायसवाल दोहरा रहे एक ही गलती: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल पांचवें टी-20 मैच में भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। दो छक्के और एक चौके की मदद से यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 15 गेंद में 21 रन बनाकर निकले। लेकिन वह एक बार फिर से बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस सीरीज में इससे पहले भी यशस्वी जायसवाल इस तरह अपना विकेट गंवाते आए हैं।

India vs Australia 1

जायसवाल के पास पांचवें और आखिरी मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलने का शानदार मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। क्रीज पर सेट होने के बाद यशस्वी जायसवाल अपने शॉट पर नियंत्रण रखने में नाकाम रहे और खराब शॉट खेलकर पवेलियन की तरफ चल पड़े। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी सस्ते में ही आउट हो गए।

फैंस कर रहे ट्रोल: सोशल मीडिया पर यशस्वी जायसवाल को लगातार फैंस ट्रोल कर रहे हैं। जायसवाल की गलती को देखकर फैंस उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। यशस्वी जायसवाल को भारत का फ्यूचर स्टार माना जाता है। लेकिन इस तरह की गलतियों के कारण उनके करियर को नुकसान पहुंच सकता है।

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन डॉरसिस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+