IND vs AUS: पांचवें टी20 में भारतीय टीम करेगी 2 बड़े बदलाव? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
India vs Australia 5th T20 Playing 11: रायपुर में ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने 20 रनों के अंतर से चौथे टी20 मैच में हराकर सीरीज का फैसला वहीँ कर दिया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फ़िलहाल 3-1 की विजयी बढ़त हासिल आकर चुकी है। अंतिम मैच में जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 4-1 से समाप्त करना चाहेगी।
रायपुर में भारतीय टीम की बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी अच्छी देखने को मिली। 174 का स्कोर डिफेंड करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने अपना पूरा दमखम लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पराजित कर दिया। अगला मैक रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा, इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन देखने लायक होगी। एक बदलाव किया जा सकता है।

ओपनर बल्लेबाज: ओपनिंग स्लॉट में यशस्वी जायसवाल का धमाका लगातार देखने को मिला है। वह तेज बैटिंग करते हुए गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाते हैं। उनके साथ ऋतुराज गायकवाड़ रहते हैं। वह भी समय लेकर खेलने के बाद तेजी से अपनी बल्लेबाजी शुरू कर देते हैं। दोनों एक बार फिर से मैदान पर होंगे।
मध्यक्रम और ऑल राउंडर: उपकप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच में नहीं चले थे लेकिन इस बार भी वही नम्बर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए रहेंगे। उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का नम्बर आता है। रिंकू सिंह ने अपने प्रदर्शन से जगह बनाई है और वह अगले मैच में भी खेलते हुए दिखेंगे। उनके अलावा विकेटकीपर जितेश शर्मा भी अगले मैच में खेलते हुए दिख रहे हैं। जितेश शर्मा ने पिछले मैच में धमाका किया था। अक्षर पटेल बतौर ऑल राउंडर खेल रहे हैं लेकिन उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को भी खिलाया जा सकता है। यह एक बदलाव देखने को मिल सकता है।
गेंदबाज: स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई ने रन रोकने का काम किया है। बिश्नोई को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। मुकेश कुमार पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। उनको बाहर कर अर्शदीप सिंह को वापस लाया जा सकता है। दीपक चाहर एक और तेज गेंदबाजी होंगे और आवेश खान को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय दिखाई दे रहा है। ओवरऑल देखा जाए तो भारतीय टीम में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications