IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी, भारतीय टीम को मामूली स्कोर पर रोका

India vs Australia 5th t20: बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांचवें टी20 के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 8 विकेट पर 160 रनों का आंकड़ा हासिल कर पाई।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा झटका लगा। वह 15 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

india vs australia

पहला विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम को ऋतुराज के रूप में दूसरा झटका लगा। वह 12 रन बनाकर चलते बने। मामला यहां भी समाप्त नहीं हुआ। कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 और रिंकू सिंह 6 रन बनाकर आउट हो गए। इससे टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई।

चार विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली। जितेश अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने तेजी से रन बनाए और 21 गेंद में 31 के स्कोर पर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने एक छोर पर टिककर अच्छी बैटिंग की और 37 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन के निजी स्कोर पर नाथन एलिस की गेंद पर आउट हो गए। वह टीम को 150 का स्कोर पार कराकर पवेलियन लौटे।

अंत में टीम इंडिया 8 विकेट पर 160 रनों का स्कोर हासिल कर पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्वारशुइस और बेहरनडॉर्फ के खाते में 2-2 विकेट आए। आम तौर पर बेंगलुरु में जिस तरह की पिच होती है वैसी इस बार देखने को नहीं मिली। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह नहीं आ रही थी और बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा था। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पिच को समझकर धीमी गेंदों का भी इस्तेमाल किया और टीम इंडिया के बल्लेबाज रन नहीं बना पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+