AUS vs IND, 4th Test: कप्तान रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल ने भी किया निराश, जायसवाल ने संभाली कमान
India vs Australia 4th test day 2: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। पैट कमिंस की टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए। भारत ने टी ब्रेक तक 2 विकेट गंवा दिए हैं।
ओपनिंग में भी नहीं चले रोहित शर्मा
भारत ने टी ब्रेक के ठीक बाद फॉर्म में चल रहे केएल राहुल का बड़ा विकेट गंवा दिया, जिससे दूसरे दिन एक सेशन शेष रहते इंडिया का स्कोर स्कोर 51/2 हो गया। रोहित शर्मा ने खुद को फिर से ओपनिंग के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन बुरी तरह विफल रहे और सिर्फ 3 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

स्टीव स्मिथ ने 34वां टेस्ट शतक लगाया
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेशन में दबदबा बनाए रखने के बाद 474 रन पर आउट हो गया। स्टीव स्मिथ ने सुबह अपना 34वां टेस्ट शतक लगाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले 27 ओवर में 143 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी सिर्फ एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर चार विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन)
उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications