IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़कर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs Australia, 4th T20I: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम सीरीज में अब 3-1 से आगे निकल चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत ने जीता मैच: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 174 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी। ऐसे में भारतीय टीम ने इस मैच को 20 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

India vs Australia 1

पाकिस्तान को छोड़ा पीछे: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 213 में से सबसे अधिक 136 मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने 226 मैच में 135 मुकाबले जीते थे। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के उस रिकॉर्ड को अब तोड़ दिया है। इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान की टीम 135-135 जीत के साथ बराबरी पर थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही भारतीय टीम पाकिस्तान को पछाड़ कर नंबर वन पर आ गई है।

जानिए बाकी टीमों का हाल: टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम अब भारतीय टीम बन गई है। भारत ने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 213 मुकाबले खेले हैं इसमें से भारतीय टीम को 136 मैचों में जीत मिली है। भारत के बाद पाकिस्तान की टीम ने सबसे अधिक 135 मैच जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के नाम 102 मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड है।

जबकि साउथ अफ्रीका की टीम ने 95 मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के नाम 94 टी-20 जीत है, जबकि इंग्लैंड की टीम 92 मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। श्रीलंका की बात करें तो श्रीलंका की टीम अब तक 79 मैचो में जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज के नाम 76 और अफगानिस्तान के नाम 74 मुकाबले में जीत दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+