IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में किया बड़ा कमाल, अपने नाम दर्ज की ये खास उपलब्धि

india vs australia 3rd odi, Steve Smith: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए कमिंस ने पांच खिलाड़ियों का बदलाव किया। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की टीम में वापसी हुई है। दूसरी तरफ तनवीर सांघा पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में खेलते नजर आएंगे यानी कि यह उनका डेब्यू मुकाबला है।

वॉर्नर-मार्श का धमाका: मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए महज 49 गेंदों में 78 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड वॉर्नर का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

india vs australia 1

मॉर्श ने भी जड़ा अर्धशतक: डेविड वार्नर इस मैच में अपने करियर का 31वां अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने 34 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। वॉर्नर की दमदार पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आक्रमक शुरुआत की। दूसरी छोड़ पर मिचेल मार्श में भी अपना अर्थशतक पूरा किया। मिचेल मार्श 43 गेंदों में 50 रन बनाकर फॉर्म वापस हासिल करने में सफल रहे।

स्मिथ ने पूरे किए 5000 रन: वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 50 रन बनाने का काम किया। इसके साथ ही स्मिथ ने अपने वनडे करियर में 5000 भी बना लिए। समिथ के वनडे करियर का यह 30वां अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है भारतीय गेंदबाजों की कोशिश जल्द से जल्द विकेट लेने की होगी।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेजलवुड।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+