IND vs AUS: राजकोट के मैदान पर रोहित का राज, ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ बनाया ये खास रिकॉर्ड

india vs australia 3rd odi, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दो मैचों में टीम से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा ने तीसरे मुकाबले में दमदार वापसी की है। 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी की शुरुआत की।

रोहित-वॉशिंगटन की सुंदर शुरुआत: शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में वॉशिंगटन सुंदर को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। एक तरफ रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ तेज गति से रन बनाने का काम कर रहे थे। तो वहीं दूसरी छोर से वॉशिंगटन सुंदर अपना समय लेते हुए रोहित शर्मा का साथ निभा रहे थे। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया।

Rohit Sharma 1

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक: राजकोट के मैदान पर रोहित शर्मा का राज देखने को मिला। हिटमैन रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने पांच गगनचुंबी छक्के लगाने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया। रोहित शर्मा अब किसी एक देश में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत में जड़ दिए 260 से अधिक छक्के: रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 553 छक्के लगाए हैं। वही रोहित शर्मा ने इस मैच में पांच छक्के लगाने के बाद 550 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड और अपने नाम कर लिया है। किसी एक देश में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने भारत में 260 से अधिक छक्के लगाए हैं अब तक किसी भी खिलाड़ी ने एक देश में इतने ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+