IND vs AUS 3rd ODI: भारत को रहना होगा मिशेल मार्श और मिशेल स्टार्क दोनों से सावधान, ऐसी हो सकती है Playing 11
IND vs AUS Playing Eleven: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वने सीरीज के तीसरे मुकाबले की पूरी जानकारी, टीम संयोजन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग यहां पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चेन्नई में वनडे सीरीज का तीसरा मैच होने जा रहा है जहां पर भारतीय टीम को एक ऐसी आस्ट्रेलिया की टीम का सामना करना है जिन्होंने दिल्ली टेस्ट मैच के बाद से भारत पर डोमिनेट ही किया है। इस दौरान भारतीय टीम एक टेस्ट मैच ड्रॉ कर पाई और एक फंसा हुआ वनडे मुकाबला जीतने में सफलता हासिल कर पाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया कहीं ना कहीं भी बीस साबित हुई है और जब वे मिशेल स्टार्क की अगुवाई में तीसरे वनडे मुकाबला में खेलने के लिए उतरेंगे तो रोहित शर्मा एंड कंपनी पर सीरीज बचाने का दबाव होगा क्योंकि ये सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।
मिशेल स्टार्क कहर बनकर टूटे हैं-
जाहिरी तौर पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का तोड़ ढूंढना होगा जिन्होंने पिछले ही मुकाबले में 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था और उन्होंने भारतीय टॉप आर्डर को जिस तरह से परेशान किया है वह बताता है कि बाएं हाथ के तेज स्विंग गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाजों की कलई खुल जाती है।
मैच टाइमिंग, लाइव टीवी और स्ट्रीमिंग-
यह मैच भी भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर होगा जिसको मोबाइल पर हॉटस्टार और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
Pitch Report-
एम ए चिदंबरम की पिच एक समय तेज गेंदबाजों को भी ठीक-ठाक मदद दे देती थी लेकिन समय के साथ यह पिच धीमी हुई है और स्पिनरों को मदद मिलती है। यहां अभी तक 22 वनडे मैच खेले गए हैं और दोनों ही पारियों का औसत स्कोर ढाई सौ से ऊपर नहीं है। यहां पर बारिश की भी संभावनाएं जताई गई है जिसके चलते मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

जहां तक भारत की बात है तो रोहित शर्मा ने पिछले मैच में ही वापसी की थी और अभी तक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। विराट कोहली पिछले मैच में 35 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेलकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे थे लेकिन उनको अब एक ऐसी पारी खेलनी होगी जिसका नतीजा इस मुकाबले में देखने को मिले। सूर्यकुमार यादव अप्रत्याशित तौर पर सबसे बड़े निराशाजनक खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। टी20 का यह बादशाह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में लगातार विफल रहा है और मिचेल स्टार्क ने लगातार दो मौकों पर उनको गोल्डन डक पर आउट किया है। रोहित कह चुके हैं कि अय्यर के होने के चलते सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मौका दिया जाएगा।
केएल राहुल ने हालांकि पहले मुकाबले में वापसी की थी लेकिन दूसरे मैच में रन नहीं हुए। हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज में ऑफ कलर दिखाई दिए हैं। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन टॉप ऑर्डर को यहां रन बनाने होंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के तौर पर ऐसा बल्लेबाज मौजूद है जो भारतीय आक्रमण को तहस-नहस करने में जरा भी संकोच नहीं दिखा रहा है और उनके ओपनिंग जोड़ीदार के तौर पर ट्रेविस हेड दूसरे छोर पर क्रिकेट खेल रहे हैं।

आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing Eleven) कैसी हो सकती है-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल (विकेटकीपर) हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान) मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), सीन एबॉट (Sean Abbott), मिशेल स्टार्क और एडम जांपा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications