IND vs AUS: मिचेल मार्श ने बल्ले से बरपाया कहर, बुमराह ने झटके तीन विकेट, भारत को मिला 353 रन का लक्ष्य

India vs Australia, 3rd ODI Update: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन का स्कोर किया है। भारत को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य मिला है।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की आखिरी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ओपनिंग करने आए। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ तेज शुरुआत की। दोनों ने चौके-छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि, इस आतिशी बल्लेबाजी को भारत ने 9वें ओवर में रोक दिया।

IND vs AUS

डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
भारत को पहली सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड वॉर्नर का विकेट लेकर दिलाई। डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में 6 चौके और चार छक्के के साथ 56 रन बनाए।। प्रसिद्ध कृष्णा ने केएल राहुल के हाथों वॉर्नर को कैच आउट करा दिया है।

मिचेल मार्श ने की विस्फोटक बल्लेबाजी
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए। इस दौरान स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पारी को आगे बढ़ाया। डेविड वॉर्नर के बाद ऑस्ट्रेलिया के खाते में दूसरा अर्धशतक मिचेल मार्श ने जोड़ा। मार्श ने 45 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मार्श अपने शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बना लिया।

कुलदीप यादव ने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल मार्श को कृष्णा के हाथों कैच आउट कर दिया। मार्श ने 84 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए स्मिथ के साथ 137 रन की साझेदारी की।

स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने संभाली कमान
30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए थे। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने इसके बाद पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया। भारत को तीसरी सफलता स्टीव स्मिथ के रूप में मिली। स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। स्मिथ ने 61 गेंदों में 74 रन की पारी खेली।

भारत को चौथी सफलता एलेक्स कैरी के रूप में मिली है। कैरी 19 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। वहीं दूसरी ओर लाबुशेन एक छोर से लगातार बल्लेबाजी की कमान संभाले रहे। भारत को पांचवीं सफलता, ग्लेन मैक्सवेल के रूप में मिली है। मैक्सवेल 5 रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

भारत को छठी सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई है। कुलदीप ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैमरन ग्रीन को कैच आउट कराकर पवेलियन वापस भेज दिया है। कैमरन 13 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरी ओर लाबुशेन अभी भी एक छोर से कमान संभाले रहे।

भारत के सामने 353 रन का लक्ष्य
कैमरन ग्रीन के आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन का साथ देने पैट कमिंस आए, लेकिन ये साझेदारी लाबुशेन को शतक के करीब पहुंचाती इससे पहले उन्हें बुमराह ने अपने जाल में फंसा दिया। बुमराह ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर के हाथों उन्हें कैच आउट करा दिया। लाबुशेन 58 गेदों में 72 रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस (19) और मिचेल स्टार्क (1) नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 353 रन का लक्ष्य रखा है।

जसप्रीत बुमराह ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए। इसके बाद कुलदीप यादव ने दो अहम विकेट गिराए, वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
पैट कमिंस (कप्तान) मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा और जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+