IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी खतरनाक यॉर्कर, ग्लेन मैक्सवेल के उखाड़े स्टंप
india vs australia 3rd odi, Jasprit Bumrah Yorker: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में महंगे साबित रहे। बुमराह के शुरुआती ओवरों में डेविड वार्नर और मिचेल मॉर्श ने जमकर रन बटोरे। लेकिन पूरी दुनिया में यॉर्कर से अपनी पहचान बनाने वाले जसप्रीत बुमराह ने अंत के ओवरों में शानदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक मिचेल मार्श ने 84 गेंदों में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 96 रन की पारी खेली।
सिर्फ 5 रन बना पाए मैक्सवेल: ऑस्ट्रेलियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेज कर बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। भारत के खिलाफ पहले दो मैचों में टीम से बाहर रहने वाले के लिए मैक्सवेल ने तीसरे वनडे मैच में टीम में वापसी की। लेकिन तीसरे मुकाबले में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मैक्सवेल महज पांच रन बनाकर आउट हो गए।

बुमराह की शानदार यॉर्कर: जसप्रीत बुमराह की शानदार यॉर्कर गेंद पर मैक्सवेल क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन में लौट गए। मैक्सवेल जसप्रीत बुमराह की गेंद को देखते ही रह गए। पुरानी गेंद के साथ भारतीय टीम के गेंदबाज अहम समय में लगातार विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेने से भारतीय टीम ने कुछ हद तक इस मुकाबले में वापसी कर ली है।
क्लीन स्वीप करने का मौका: भारतीय टीम को पहला मुकाबला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ खेलना है ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों का ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन कप्तान रोहित शर्मा की चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है लेकिन तीसरे मुकाबले को जीत कर भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया पर वनडे इतिहास में पहली बार क्लीन स्वीप जीत हासिल करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications