IND vs AUS: टेस्ट में टी-20 वाली पिटाई, ट्रेविस हेड ने महज इतने गेंदों में जड़ा शतक, मुश्किल में भारत

India vs Australia 2nd Test Day 2 Travis Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिया है। यह उनके करियर का 8वां शतक है। ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच में टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 111 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। ट्रेविस हेड की इस पारी ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है।

मार्नस लाबुशेन ने जड़ा अर्धशतक

मार्नस लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। वह हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन भारत के खिलाफ उन्होंने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 114 गेंदों पर यह अर्धशतक पूरा किया। ट्रेविस हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम अधिक से अधिक लीड बटोरना चाहेगी।

India vs Australia 1

टेस्ट क्रिकेट में आठवां शतक

हेड की बात करें तो ट्रेविस हेड ने 111 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में अपना आठवां शतक जमाया। यह भारत के खिलाफ उनका दूसरा शतक है। हेड ने इस शतक के साथ एडिलेड में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी को जारी रखा है, जो उनका पसंदीदा मैदान है। इस मैदान पर अब तक उन्होंने सात पारियों में तीन शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं और भारत पर उनकी बढ़त 70 रन से ज्यादा हो चुकी है।

180 रनों पर सिमटी थी भारतीय पारी

टीम इंडिया की शुरुआत मैच में बेहद खराब रही। यशस्वी जयसवाल पहले ही ओवर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए, और उनका खाता भी नहीं खुल सका। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की, लेकिन स्टार्क ने इस साझेदारी को तोड़ा और राहुल को पवेलियन भेज दिया। राहुल ने 37 रन बनाए। भारत की पहली पारी सिर्फ 180 रनों पर ढेर हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+