IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी? जानें अपडेट्स
India vs Australia 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट खो दिए।
पंत और रेड्डी से होगी उम्मीदें
भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर थे। ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी की कोशिश टीम के स्कोर को और आगे बढ़ाने की होगी। विराट कोहली दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। पहले पारी में उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाये और दूसरे पारी में भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।

दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत
भारत को दूसरी पारी में 12 रन पर पहला झटका लगा। पैट कमिंस ने केएल राहुल को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। राहुल 7 रन बना सके। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी भी लंबी पारी नहीं खेल सके और जल्द ही आउट होकर पवेलिययन लौट गए।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 337 रन
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए, जिससे उसे भारत पर 157 रन की बढ़त हासिल हुई है। भारत ने अपनी पहली पारी में केवल 180 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार-चार विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की पारी को रोकने में मदद मिली, हालांकि टीम को बढ़त हासिल करने से नहीं रोका जा सका।












Click it and Unblock the Notifications