IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, 1 ओवर में जड़े 24 रन, रोहित-राहुल को पछाड़ा
India vs Australia 2nd T20 Yashasvi Jaiswal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 25 गेंद में 53 रनों की पारी खेलने का काम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए।
सॉन एबॉट के ओवर से 24 रन: जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सॉन एबॉट के एक ओवर में 24 रन बटोरने का काम किया। यशस्वी जायसवाल ने एक ही ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाए। भारत के लिए 11 टी-20 मैच में यशस्वी जायसवाल ने 177.90 के स्ट्राइक रेट के साथ 322 रन बना लिए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में जायसवाल के बल्ले से अब तक एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: यशस्वी जायसवाल ने इसके साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पावरप्ले में भारत की तरफ से पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पावरप्ले में 50 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने इससे पहले 50 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में यशस्वी जयसवाल ने इन दोनों ही बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है।
किशन ने भी दिखाया दम: यशस्वी जायसवाल के अलावा ईशान किशन ने भी भारत की तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पहले मैच में भी किशन के बल्ले से शानदार 50 रन निकले थे। अपनी उस फॉर्म को किशन ने दूसरे मुकाबले में भी बरकरार रखा और टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications