IND vs AUS: रोहित-कोहली से लेकर स्मिथ-मैक्सवेल तक, दूसरे टी-20 मैच में बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कुछ रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा।

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कुछ रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, सूर्य़कुमार यादव, हार्दिक पंड्या तक इस मैच में कुछ नए रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ सकते हैं। भारतीय टीम के लिहाज से सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम होगा। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी।

रोहित-कोहली बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

रोहित-कोहली बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को मार्टिन गप्टिल से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक छक्के की जरूरत है। एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस फॉर्मेट में अभी रोहित और गप्टिल के नाम 172-172 छक्के दर्ज हैं। वहीं विराट कोहली टी-20 में अपने 50 कैच पूरे करने से सिर्फ तीन कैच दूर हैं। दूसरे टी-20 वह यह कारनामा कर सकते हैं।

मैक्सवेल-स्मिथ भी मचाएंगे धमाल

मैक्सवेल-स्मिथ भी मचाएंगे धमाल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ टी-20 क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। अभी स्मिथ के नाम टी-20 क्रिकेट में 963 रन हैं, 37 रन बनाते ही वह 1000 का आंकड़ा छू लेंगे। इसके अलावा एक छक्का लगाते ही ग्लेन मैक्सवेल टी-20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। एस्टन आगर के पास तीन विकेट झटककर टी-20 पचास विकेट पूरे करने का मौका होगा।

सूर्यकुमार यादव और पंड्या पर भी रहेगी नजरें

सूर्यकुमार यादव और पंड्या पर भी रहेगी नजरें

सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 49 छक्के लगा चुके हैं। नागपुर में एक छक्का जड़ते ही वह इस फॉर्मेट में अपने पचास छक्के पूरे कर लेंगे। हार्दिक पांड्या को अपने टी-20 करियर में 1000 रन बनाने के लिए 45 और रनों की जरूरत है। पंड्या जिस तरह के फॉर्म में हैं, दूसरे मुकाबले के दौरान वह यह कारनामा कर सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत को 1000 रन पूरे करने के लिए अभी 66 रन और बनाने हैं।

पाकिस्तान की बराबरी करने का मौका

पाकिस्तान की बराबरी करने का मौका

साल 2020 में पाकिस्तान ने टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक 20 मुकाबले जीते थे। भारत साल 2022 में अब तक 19 मैच जीत चुका है। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में भारत को जीत मिलती है तो वह एक कैलेंडर वर्ष में पाकिस्तान के बाद दूसरा देश बन जाएगा जिसने 20 जीत हासिल करने में सफलता दर्ज की हो। भारत के पास पाकिस्तान को पछाड़ने का मौका भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+