IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज, रोहित करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

India Vs Australia 2023 Team India Squad Announcement: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर सोमवार को टीम का ऐलान करने वाले हैं। सोमवार रात को साढ़े 8 बजे रोहित शर्मा और अजीत अगरकर मिलकर खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की चोट को लेकर भी अपडेट सामने आ सकती है।

8:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस: पिछले कुछ समय से टीम की घोषना रोहित शर्मा और अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर रहे हैं। सोमवार रात को भी 8:30 बजे भारतीय टीम का ऐलान ये दोनों ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। वर्ल्ड कप से पहले टीम के पास तैयारी को बेहतर करने का यह आखिरी मौका होगा।

India Vs Australia 1

क्या संजू की होगी एंट्री: श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण संजू सैमसन को टीम में लिया जा सकता है। एशिया कप में चोट के कारण अय्यर सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले अय्यर की चोट टीम की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर या आर अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकेंगे। वहीं वनडे सीरीज मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपेडट लिया जा सकता है। मोहाली, इंदौर और राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे।

जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 22 सितंबर 2023 (शुक्रवार), दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे: 24 सितंबर 2023 (रविवार), दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे: 27 सितंबर 2023 (बुधवार), दोपहर 1:30 बजे

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जॉश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जंपा।

भारतीय संभावित टीम: कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+