'जब से ये मिली है भाई का आतंक ही खत्म हो गया है', स्टेडियम में नजर आईं अनुष्का शर्मा तो फैंस ने कर दिया ट्रोल
India Vs Australia, 1st Test Day 2: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के शुरुआती मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी चर्चा का विषय रहा। फॉर्म से जूझने के बावजूद कोहली से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बड़ी पारी की उम्मीदें अधिक थीं। दूसरे दिन खेल देखने के लिए स्टैंड में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी। अनुष्का की मौजूदगी सोशल मीडिया पर जल्द ही चर्चा का विषय बन गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह स्टेडियम में भारतीय टीम को चीयर करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से फैल रही है। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर क्रिकेट मैचों में अपने पति का समर्थन करती नजर आती हैं। लेकिन इस दौरान कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है।

बुरी तरह ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा
विराट कोहली को चीयर करने के लिए पर्थ स्टेडियम में अनुष्का शर्मा की उपस्थिति ने फैंस को उन्हें ट्रोल करने का मौका दे दिया। पहली पारी में विराट कोहली बड़ा स्कोर किए बिना ही पवेलियन लौट गए थे। अनुष्का की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा कि जब से ये मिली है भाई का आतंक ही खत्म हो गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहन आप मैच देखने क्यों आती हो?
कोहली का फॉर्म चर्चा का विषय
22 नवंबर को शुरू हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहले ही मैदान के अंदर और बाहर कई तरह के ड्रामे देखने को मिल चुके हैं। विराट कोहली का फॉर्म चर्चा का विषय रही है, क्योंकि स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे। हालांकि, दूसरी पारी में उनसे उम्मीदें लगाई जा रही थीं कि वे मैच को पलट देंगे। फिलहाल भारतीय टीम की स्थिति इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications