भारतीय टीम के साथ पर्थ में भी 'अनर्थ', बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप, महज 150 पर सिमटी पूरी टीम

India vs Australia, 1st Test: भारत की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई। भारत की पूरी टीम 49.3 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना पाई। शुरुआत से ही भारत के बल्लेबाज परेशान नजर आए। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन पर चलते बने। ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी के बीच सातवें विकेट के लिए 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, लेकिन पंत के आउट होते ही भारतीय पारी सिमट गई। नीतीश ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि पंत ने 37 रन की पारी खेली। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह क्रमशः सात और आठ रन बनाकर आउट हुए।

India vs Australia 1

गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। जबकि मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया को पारी पर पूरी तरह से हावी कर दिया। भारतीय गेंदबाजों को अब अपना दमखम दिखाना होगा। खासतौर पर कप्तान जसप्रीत बुमराह से टीम को खासी उम्मीदें होंगी।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+