IND vs AFG: डबल सुपर ओवर गेम में बिश्नोई बने हीरो, भारत ने अफगानिस्तान को पटका
IND vs AFG 3rd T20 Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में तीसरा टी20 मुकाबला दर्शकों के मनोरंजन का एक बहुत बड़ा साधन बना। छोटी बाउंड्री और बैटिंग के लिए मददगार पिच पर चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। 212 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अंतिम ओवर तक यह स्कोर बना लिया और मैच टाई हो गया। गुलबदीन ने 23 गेंद में 55 की नाबाद पारी खेली।
इसके बाद मैदान पर नाटक शुरू हुआ। अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी 16 रन हासिल किये। फिर से सुपर ओवर हुआ। इस बार भारत के दोनों बल्लेबाज 11 रन पर आउट हो गए। अफगानिस्तान को 12 रन चाहिए थे। रवि बिश्नोई को ओवर दिया गया। उन्होंने अफगानिस्तान के दोनों बल्लेबाजों को बाउंड्री पर रिंकू सिंह के हाथों कैच करा दिया और भारत ने मैच जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

भारत vs अफगानिस्तान मैच के लाइव अपडेट यहाँ जान सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications