IND vs AFG: रोहित के निशाने पर कोहली का रिकॉर्ड, क्या तीसरे टी20 में यह कीर्तिमान टूट जाएगा?

Rohit Sharma, IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में खेले गए दो मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की लेकिन रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। रोहित शर्मा दोनों मैचों में फ्लॉप रहे। वह दोनों बार खाता खोले बिना आउट होकर चलते बने।

तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से रन आने की उम्मीद है। उनके निशाने पर एक रिकॉर्ड भी है। विराट कोहली का कीर्तिमान रोहित शर्मा के निशाने पर है। रोहित शर्मा बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं।

kohli and rohit

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 मैच खेलकर 1570 रन अपने नाम किये हैं। रोहित शर्मा ने 53 मैचों में 1527 रन बनाए हैं। अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 44 रन और बना लेते हैं, तो विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच के नाम है। उन्होंने 76 मैचों में 2236 रन बनाए हैं। बाबर आज़म 2195 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। केन विलियमसन ने 2125 रन बनाए हैं। कोहली चौथे और रोहित पांचवें नम्बर पर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए खेलते हुए 72 मैचों में बतौर कप्तान 1112 रन बनाए हैं। हालांकि उनके रन कम इसलिए हैं क्योंकि वह निचले क्रम में खेलते थे। नम्बर 6 पर खेलते हुए वह फिनिशर की भूमिका में होते थे और बल्लेबाजी करने का उतना मौका नहीं मिल पाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+