IND Vs AFG, 1st T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को मिला 159 रन का लक्ष्य, मोहम्मद नबी ने खेली बड़ी पारी
India vs Afghanistan, 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच, आज 11 जनवरी को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर किया है।
अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट और शिवम दुबे ने एक विकेट लेकर मोहाली में पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 20 ओवर में 158/5 पर रोकने में मदद की। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 42 रनों की तेज पारी खेली, जबकि अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 29 रनों की तेज़ पारी खेली। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह के पहले मेडन ओवर के साथ कसी हुई गेंदबाजी के साथ शुरुआत की। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने आए। दोनों खिलाड़ियों ने संभली हुई शुरुआत के साथ रनों की गति को बढ़ाने पर जोर दिया।
भारत को आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहली सफलता मिली। अक्षर पटेल ने अपने दूसरे ओवर में गुरबाज को जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट करा दिया। अफगानिस्तान के सेट बल्लेबाज गुरबाज 28 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गुरबाज के बाद जादरान भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके।
अफगानिस्तान को दूसरा झटका 9वें ओवर में सेट बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के रुप में लगा। इब्राहिम जादरान को शिवम दुबे ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके विकेट के साथ ही अफगानिस्तान ने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए हैं। इब्राहिम जादरान 22 गेदों पर दो चौके औक एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता रहमत शाह के रूप में दिलाई है। अक्षर ने रहमत को बोल्ड आउट किया है। रहमत 6 गेदों पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
इसके बाद मुकेश कुमार ने भारत को चौथी सफलता सेट बल्लेबाज अजमतुल्लाह के रूप में दिलाई है। मुकेश ने अज़मतुल्लाह को बोल्ड आउट किया है। इसके साथ ही मोहम्मद नबी के साथ उनकी 68 रन की साझेदारी टूट गई। अज़मतुल्लाह 22 गेदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications