IND vs AUS: 'आज राहुल नहीं खेला तो सब राहुल जैसा खेले', बिना मैच खेले भी ट्रोल हुए केएल, जानें वजह

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। इसके बावजूद भी वह ट्रोल हो रहे हैं।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम पहली बार इस साल खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में संघर्ष करती दिखाई पड़ रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में भारतीय टीम महज 109 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक एक विकेट खोकर 96 रन बना लिए थे।

मजबूत स्थिति में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

मजबूत स्थिति में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन के बीच 80 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है। दूसरे विकेट के लिए हुई ऑस्ट्रेलिया की इस साझेदारी ने भारत को मैच में काफी पीछे धकेल दिया है। भारत अगर इस मैच को हार जाती है तो वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह भी टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी। नागपुर और दिल्ली में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम इंदौर में संघर्ष करती दिखाई पड़ रही है।

केएल राहुल बिना खेले ही हो रहे हैं ट्रोल

केएल राहुल बिना खेले ही हो रहे हैं ट्रोल

भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम में मौका दिया। लेकिन गिल इसका फायदा नहीं उठा सके। दूसरी तरफ टीम में नहीं चुने जाने के बावजूद फैंस ने केएल राहुल को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा कि आज कएल राहुल नहीं खेल तो पूरी टीम ने उनकी भरपाई पूरी कर दी और उन्हीं की तरह बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

भारत को पारी के छठे ओवर में 27 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित 23 गेंदों में 12 रन बनाकर मैथ्यू कुह्नेमैन की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट हो गए। इसके बाद मैथ्यू कुह्नेमैन ने शुभमन गिल को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। नाथन लियोन ने चेतेश्वर पुजारा को क्लीन बोल्ड किया। नाथन लियोन ने चेतेश्वर पुजारा के बाद रवींद्र जडेजा को भी पवेलियन भेजने का काम किया। विराट कोहली 22 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। श्रीकर भरत 30 गेंदों में 17 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+