कोराना ने छीनी मां, बीमारी ने पिता! इस क्रिकेटर के शतक ने दिलाई भारत को जीत
India U19 vs Japan U19 8th Match: पाकिस्तान से हार झेलने के बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत ने दमदार वापसी की है। भारत ने जपान के खिलाफ 200 से अधिक रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट खोकर 339 रन बनाए थे। जिसके जवाब में जपान की टीम 128 रन ही बना सकी और 211 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी।
मोहम्मद अमान रहे जीत के हीरो
भारत की तरफ से टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने इस मुकाबले में जोरदार शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। जापान के खिलाफ मोहम्मद अमान ने 122 रन की नाबाद पारी खेली। मोहम्मद अमान की इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 300 से अधिक रन बनाने में सफल हो सकी। 18 साल के मोहम्मद अमान के लिए यहां तक पहुंचने का सफर कतई आसान नहीं था।

कोराना ने छीना मां का आंचल
मोहम्मद अमान का जीवन दुख और संघर्ष से भरा हुआ रहा है। 16 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खोना किसी भी बच्चे के लिए बेहद दर्दनाक अनुभव होता है। यह समझ पाना छोटे से बच्चे के लिए आसान नहीं था कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाये। उनकी मां का निधन कोविड-19 महामारी के दौरान हुआ। जब पूरे दुनिया में संकट और अनिश्चितता का माहौल था।
बीमारी से पिता ने भी तोड़ा दम
उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपनी नौकरी खो दी और फिर लंबी बीमारी से जूझते हुए 2 साल बाद अपनी जान गंवा दी। इस मुश्किल समय में मोहम्मद अमान न केवल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। माता-पिता खोने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपनों के पीछे भागते रहे।












Click it and Unblock the Notifications