T20 World Cup के बीच भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, अचानक हुई दिग्गज की एंट्री, आखिर कौन हुआ बाहर?
India Tour of Zimbabwe Nitish Reddy: भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है।
युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम हरारे के मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेलेगी। जिमबाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया था।

नीतीश कुमार रेड्डी हुए चोटिल
भारत के लिए खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपने का पूरा होना जैसा है। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी के लिए टीम में नाम आना वाकई बहुत बड़ा रहा होगा। लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी बिना कोई मैच खेले ही टीम से बाहर हो गए हैं। दरअसल, नीतीश कुमार रेड्डी मौजूदा समय में चोटिल हैं और चोटिल होने की वजह से वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
शिवम दुबे को मिला मौका
नीतीश कुमार रेड्डी की जगह भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की एंट्री हुई है। शिवम दुबे मौजूद टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक सभी मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। सेमीफाइनल में भी शिवम दुबे की कोशिश बल्ले से अपनी छाप छोड़ने की होगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे।












Click it and Unblock the Notifications