IND vs WI, Toss: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, यशस्वी जायसवाल का डेब्यू, जानें प्लेइंग 11
West Indies vs India, 3rd T20, Toss Updates: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जेसन होल्डर की जगह इस मुकाबले में रॉस्टन चेस को मौका दिया गया है। वहीं भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करने का मौका मिला है।
सीरीज हार का खतरा: पहला दो मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत को टी-20 सीरीज जीतने के लिए बचे हुए तीनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। इन दोनों देशों के बीच अब तक कुल 8 टी-20 सीरीज का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें भारत ने छह सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं वेस्टइंडीज को दो बार सीरीज जीतने में सफलता हाथ लगी है।

बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम: भारत की हार की सबसे बड़ी वजह टीम के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा है। सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम के बल्लेबाज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पहली बार भारत के लिए टी-20 सीरीज खेलने वाले तिलक वर्मा ने दोनों ही मैचों में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। लेकिन बाकी के खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म ही नजर आए हैं।
इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं फैनकोड एप और जियो सिनेमा पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जियो सिनेमा और डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए फैंस को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications