भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, अभी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदजबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है।
नई दिल्ली, 30 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदजबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को लेकर गुरुवार को खबरें आई थी कि वह चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। लेकिन बीसीसीआई की एक अधिकारी की मानें तो अभी भी बुमराह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।

15 अक्टूबर को लिया जाएगा आखिरी फैसला
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि जसप्रीत बुमराह को लेकर आखिरी फैसला 15 अक्टूबर को लिया जाएगा। जसप्रीत बुमराह टीम के साथ 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। अधिकारी के मुताबिक अगर बुमराह एक प्रतिशत भी खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं तो टीम उनके साथ ही आगे बने रहना चाहती है।

वर्ल्ड कप 2022 से अभी तक नहीं हुए हैं बाहर
जसप्रीत बुमराह अभी तक टीम से बाहर नहीं हुए हैं। हालांकि, वह अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। जसप्रीत बुमराह की जगह अगली दो मैचों के लिए टीम में मोहम्मद सिराज की एंट्री की गई है। मोहम्मद सिराज का नाम वर्ल्ड कप की टीम के लिए भी सामने आ रहा है। लेकिन अभी अधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा नहीं की गई है।

बुमराह को फिट करने की हो रही है कोशिश
बुमराह की देखरेख करने वाली मेडिकल टीम का कहना है कि बुमराह को इस समय आराम की जरूरत है। पीठ की चोट के लिए सबसे अच्छी दवा आराम ही है। फिलहाल वह एनसीए के मेडिकल स्टाफ के संपर्क में रहेंगे। पूर्व हेड फिजियो नितिन पटेल ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर नजर बनाए रखा है। वह हर जरूरी अपडेट बीसीसीआई के साथ शेयर कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी हो चुके हैं फिट
वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा के सामने जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ी परेशानी सामने आई है। वहीं भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी अब कोरोना नेगेटिव हो चुके हैं। लिहाजा उनकी भी टीम में वापसी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए मोहम्मद शमी ने खुद नेगेटिव लिखकर अपनी मौजूदा स्थिति की जानकारी शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications