फिल्म में काम करने के बदले मिले थे 1400 रुपये, अब इस दिग्गज की हुई भारतीय टीम में वापसी
India squad for Bangladesh T20I series: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरान एक चौंकाने वाला चयन भी शामिल है। चुने गए खिलाड़ियों में वरुण चक्रवर्ती भी शामिल हैं, जो तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। मिस्ट्री स्पिनर वरुण इससे पहले भारत के लिए छह टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2021 में टी 20 विश्व कप में हिस्सा लिया था।
फिल्म में कर चुके हैं काम
स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर वरुण चक्रवर्ती फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करते हुए नजर आ चुके हैं। साल 2024 में तमिल क्रिकेट पर आधारित फिल्म 'जीवा' में उनका कैमियो देखने को मिला था। जिसमें वे दो से तीन सीन में दिखाई दिए। शुरुआत में सहायक निर्देशक बनने की ख्वाहिश रखने के बावजूद वरुण की राह तब बदल गई जब उन्हें फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की गई, जिससे उन्हें प्रति दिन 1400 रुपये की कमाई हुई।

3 साल बाद टीम में वापसी
वरुण चक्रवर्ती का क्रिकेट करियर तब शुरू हुआ जब उन्होंने साल 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला। तब से उन्होंने 71 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 83 विकेट लिए हैं, जिससे एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में उनकी प्रतिभा का पता चलता है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उनका चयन एक फिर टीम में उनकी वापसी है।
वरुण चक्रवर्ती पर होगी फैंस की नजरें
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती का शामिल होना उनके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। एक्टिंग में हाथ आजमाने से लेकर क्रिकेट की दुनिया में अहम खिलाड़ी बनने तक वरुण की कहानी प्रेरणादायी है। भारतीय टीम बांग्लादेश का सामना करने के लिए तैयार है, ऐसे में सभी की निगाहें वरुण चक्रवर्ती पर होंगी।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव, (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसमन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications