IND vs BAN T20 Squad: टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, SKY बने कप्तान, जानें पूरी टीम

India squad for Bangladesh T20I series: भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। नए चेहरों में नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल में हैदराबाद के साथ दमदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम में डेब्यू करने का मौका पाया है।

मयंक यादव को मिला डेब्यू का मौका

इसी तरह मयंक यादव ने आईपीएल में अपनी शानदार गति के कारण अपनी जगह बनाई है। वो अब चोट से उबरकर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। टीम ने दूसरे विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा का भी शामिल किया गया है। ऋषभ पंत को बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले आराम करने का मौका मिला है।

India 1

पंत-बुमराह को मिला आराम

ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह निर्णय खिलाड़ियों के कार्यभार को संतुलित करने और आने वाले मैचों पर फोकस रखने के लिए किया गया है। घरेलू क्रिकेट में अपनी हालिया उपलब्धियों के बावजूद ईशान किशन एक बार फिर चयन से चूक गए हैं।

इन खिलाड़ियों पर नजर

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवाओं का एक मजबूत मिश्रण है। कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव के साथ अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या जैसे नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव जैसे नए खिलाड़ियों को शामिल करना साथ ही जितेश शर्मा की वापसी भविष्य के सितारों को निखारने के लिए चयनकर्ताओं की कोशिश है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव, (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसमन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+