IND vs ZIM: केएल राहुल और सूर्याकुमार यादव ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, जिम्बाब्वे के सामने 187 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं। जिम्माबे को इस मैच को जीतने के लिए 187 रन बनाने होंगे।

India vs Zimbabwe, 42nd Match, Super 12 Group 2 Highlights: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं। जिम्माबे को इस मैच को जीतने के लिए 187 रन बनाने होंगे। भारत के लिए एक बार फिर सूर्य़कुमार यादव ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी-20 फॉर्मेट में अपने 1000 रन पूरा करने में सफलता हासिल की। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

फिर नहीं चला रोहित का बल्ला

फिर नहीं चला रोहित का बल्ला

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रोहित के पास सेमीफाइनल से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। रोहित शर्मा ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वेलिंगटन मसाकाद्जा को अपना कैच थमा बैठे। विराट कोहली शॉन विलियम्स की गेंद पर रेयान बर्ल को अपना कैच थमा बैठे। कोहली ने 26 रन बनाए।

केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

केएल राहुल ने बांग्लादेश के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ने काम किया। केएल राहुल ने छक्का जड़कर 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। केएल राहुल को सिकंदर रजा ने वेलिंगटन मसाकाद्जा के हाथों बाउंड्री लाइन पर कैच आउट कराया। केएल राहुल अपने शॉट से नाखुश होंगे।

ऋषभ पंत ने बनाए सिर्फ तीन रन

ऋषभ पंत ने बनाए सिर्फ तीन रन

इस साल अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रहे ऋषभ पंत इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह सिर्फ तीन रन बनाकर कैच आउट हो गए। दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। लेकिन वह इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंदों में 18 रन बनाने का काम किया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेयरे, क्रेग इरविन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुन्योन्गा, रेयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड एनगरवा, तेंदई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+