अंडर 19 टीम के चैंपियन बनते ही खुशी से नाचने लगी सीनियर महिला टीम, BCCI ने जारी किया वीडियो
दक्षिण अफ्रीका में ट्राई सीरीज खेल रही भारत की सीनियर वीमेंस टीम भी विश्व कप का फाइनल देख रही थी। सीनियर वीमेंस टीम ने अपनी अंडर-19 टीम का उत्साह बढ़ाया।

अंडर 19 वीमेंस टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरा हिंदुस्तान कल अपनी बेटियों की जीत की दुआ कर रहा था तो ऐसे में दक्षिण अफ्रीका में ट्राई सीरीज खेल रही सीनियर वीमेंस टीम इंडिया भी विश्व कप का फाइनल देख रही थी। सीनियर वीमेंस टीम ने अपनी अंडर-19 टीम का उत्साह बढ़ाया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों को फाइनल में भारत के चैंपियन बनने का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देख सकते हैं कि सीनियर टीम की प्लेयर फाइनल मैच को लाइव टीवी पर देख रही थीं, जैसे ही सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट लगाया तो सभी सीनियर प्लेयर तालियां बजाते हुए नजर आए। बीसीसीआई ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "टीम इंडिया की तरफ से टीम इंडिया को बहुत बधाई, हम सभी को आप पर गर्व है।" वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति मंधाना येलो कलर की जैकेट पहनकर टीवी के सामने बैठी हैं और वहां के पूरे माहौल को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही हैं।
टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में है सीनियर टीम
आपको बता दें कि भारत की सीनियर वीमेंस टीम अभी दक्षिण अफ्रीका में ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका के अलावा तीसरी टीम वेस्टइंडीज है। यह सीरीज 2 फरवरी को खत्म होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का फाइनल खेला जाएगा। इस सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, जिसका आयोजन 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में ही होना है। भारत का पहला 12 फरवरी को पाकिस्तान से होगा।
-
अरे ये क्या हुआ? वर्ल्ड कप जीत के बाद अजित अगरकर ने BCCI के सामने रख दी बड़ी डिमांड -
55 लाख की आबादी वाले देश से भिड़ेगी टीम इंडिया, सूर्या की कप्तानी में खेले जाएंगे 2 T20 मुकाबले -
Gautam Gambhir ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, मांगा 2.5 करोड़ का हर्जाना, आखिर क्या है पूरा मामला -
कितना है अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले का वजन? ऋषभ पंत का घूम गया दिमाग, इतना भारी बैट? -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई












Click it and Unblock the Notifications