फिक्स हो गए भारत के 3 ओपनर बल्लेबाज, एशिया कप के लिए किया जाएगा टीम इंडिया में शामिल

Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा जल्दी ही होनी है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम को यूएई में खेलने के लिए जाना है। किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिलनी है, इसके बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। पूरी जानकारी किसी को नहीं है।

इस बीच टीम इंडिया के लिए ओपन करने वाले प्लेयर्स को लेकर भी खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम तीन ओपनरों के साथ यूएई ट्रेवल करेगी। इन तीनों प्लेयर्स के नाम सामने आए हैं और यह भी माना जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन में दो नाम होंगे, तीसरा खिलाड़ी बैकअप होगा।

asia cup

संजू सैमसन: पहला नाम संजू सैमसन का है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में उनको कीपर की जिम्मेदारी भी मिलेगी और वह ओपन करने में भी सक्षम हैं। उनकी कीपिंग के कारण निचले क्रम में भारत को एक और बल्लेबाज शामिल करने का मौका मिल जाएगा। संजू सैमसन ने टी20 फॉर्मेट में धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया है। 3 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से सैमसन ने 42 मैचों में कुल 861 रन बनाए हैं।

अभिषेक शर्मा: दूसरा नाम अभिषेक शर्मा का सामने आ रहा है, उनको भी तूफानी बैटिंग की वजह से जाना जाता है। अभिषेक शर्मा दूसरे ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किये जा सकते हैं। वह भी टी20 में 2 शतक और 2 फिफ्टी जमाने में सफल रहे हैं। अब तक भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 17 मुकाबले खेलते हुए कुल 535 रन बनाए हैं। 135 रन उनका बेस्ट स्कोर है।

यशस्वी जायसवाल: सैमसन और अभिषेक शर्मा के बाद जायसवाल तीसरा नाम हैं और वह बैकअप ओपनर के रूप में शामिल किये जा सकते हैं। मुख्य ओपनरों को चोट या अन्य कोई समस्या होगी, तो वह खेलने के लिए तैयार रहेंगे। टी20 में जायसवाल ने 23 मैच खेलकर कुल 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय पारी आई है। उन्होंने 5 फिफ्टी और 1 सैकड़ा जमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+