Ind vs SA: पांड्या और भुवी को रिप्लेस करेंगे ये दो खिलाड़ी, पहले T20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11!

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 26 सितंबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 6:30 बजे शुरू होगा। टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी इस दौरान एनसीए में होंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले चोटिल होने वाले दीपक हुड्डा भी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

फिर बोलेगा विराट का बल्ला

फिर बोलेगा विराट का बल्ला

कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट कोहली इन दिनों शानदार फार्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इसकी बानगी देखने को मिली। इससे पहले एशिया कप 2022 में भारत के आखिरी मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। विराट ने 61 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली थी। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव मैदान पर नजर आ सकते हैं। सूर्या का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कुछ तूफानी पारियां खेलकर अपने प्रदर्शन कर लोहा मनवाया।

पंत-कार्तिक को मिल सकता मौका

पंत-कार्तिक को मिल सकता मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को मौका मिला सकता है। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी 5वें और छठे नंबर पर मैदान पर आ सकते हैं। 7वें नंबर पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर सकते हैं। अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। वहीं जरूरत पड़ने पर वह बल्ले से भी टीम को योगदान दे सकते हैं। दूसरे स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मा दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर रह सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रिले रोसौ, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+