'सुकून औरत का शौहर होता है, जिसे तुमने छोड़ रखा है', भारत-पाक तनाव के बीच हसीन जहां हो गईं ट्रोल
Hasin Jahan Troll: मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसके बाद कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल करुना शुरू कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी हसीन जहां को अलग-अलग मौकों पर फैंस द्वारा ट्रोल किया जाता रहा है।
हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो ( Hasin Jahan Troll)
शांति का संदेश देते हुए हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के लिए कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हसीन जहां ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह ज़रूरी नहीं है कि शांति सिर्फ़ अपने धर्म में ही मिले। मुझे हर धर्म के शांतिपूर्ण पहलू पसंद हैं और मैं प्रार्थना करने में विश्वास करती हूं, चाहे वे किसी भी धर्म से संबंधित हों। हसीन ने इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि सुकून औरत का शौहर होता है, जिसे तुमने छोड़ रखा है।

हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच विवाद
बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच विवाद 2018 में शुरू हुआ था। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर शादी के बाद घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और अन्य आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने यह आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद हसीन जहां ने शमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और मामले ने मीडिया में काफी तूल पकड़ा।
हसीन जहां को फैंस करते रहे हैं ट्रोल
शादी की बात करें तो शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी। इस विवाद के बाद शमी ने आरोपों को नकारते हुए कहा था कि हसीन जहां उनके खिलाफ गलत आरोप लगा रही हैं। इसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया और हसीन जहां ने तलाक की अर्जी दी। तलाक की प्रक्रिया 2019 में पूरी हुई जब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद से ही हसीन जहां को कई बार सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करता रहना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications