'अनगिनत भारतीय मुसलमानों को', Shikhar Dhawan की कर्नल सोफिया कुरैशी पर लिखी पोस्ट क्यों हो रही है वायरल?
Shikhar Dhawan on Sofiya Qureshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर से लोगों के बीच में चर्चित हैं, वजह हैं उनकी एक पोस्ट, हालांकि इस बार अपनी Post में उन्होंने पाकिस्तान के बिगड़ैल क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की क्लास नहीं लगाई है बल्कि उन्होंने देश की बहादुर बेटी सोफिया कुरैशी को सलााम किया है।
टीम इंडिया के 'गब्बर' के नाम से विख्यात शिखर धवन ने एक्स पर लिखा है कि 'भारत की आत्मा इसकी एकता में निहित है। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नायकों और उन अनगिनत भारतीय मुसलमानों को सलाम जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किस चीज के लिए खड़े हैं। जय हिंद!'

शिखर धवन की पोस्ट वायरल हो रही है लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'देश के कुछ नेताओं को इनसे सबक लेना चाहिए, जो किसी के भी बारे में अनाप-शनाप बातें करते हैं।'
एमपी के मिनिस्टर विजय शाह को लगी लताड़
दरअसल ये बात यूजर्स ने एमपी के कैबिनेट मिनिस्टर विजय शाह के संदर्भ में कही हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत की इस वीरांगना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था और इसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी लगी है।
'एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा बयान कैसे दे सकता है?'
सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई (CJI BR Gavai) ने आज कहा कि 'एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा बयान कैसे दे सकता है?
'आपको सोचसमझकर बोलना चाहिए,आप एक मंत्री हैं'
कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में हस्तक्षेप से भी इनकार कर दिया और FIR पर रोक से साफ मना कर दिया है। सीजेआई ने कहा कि 'आप जानते हैं कि कुछ नहीं होगा सिर्फ इसलिए कि आप एक मंत्री हैं, लेकिन इस पद पर होने के नाते आपको जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए। '
कर्नल कुरैशी के बारे में विवादित टिप्पणी
एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा था कि' प्रधानमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में मौजूद लोगों की तरह ही "एक बहन" को भेजा।'
'मैं न केवल अपने बयान से शर्मिंदा और दुखी हूं'
बिना शर्त माफ़ी मांगने के बावजूद शाह को देशभर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एक वीडियो बयान में उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं न केवल अपने बयान से शर्मिंदा और दुखी हूं, बल्कि अपने दिल की गहराई से माफ़ी मांगता हूं।'
कौन हैं सोफिया कुरैशी?
- सोफिया कुरैशी को भारतीय सेना की सिग्नल कोर में कमीशन प्राप्त हुआ है।
- साल 2006 में, उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारतीय दल को लीड किया था।
- 'Force 18' नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाली वो पहली महिला अधिकारी हैं।
- सोफिया कुरैशी के पिता, ताज मोहम्मद कुरैशी, 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल हुए थे।
- उनकी जुड़वां बहन, डॉ. शाइना सूनसारा मॉडल, फैशन डिजाइनर, अर्थशास्त्री और पर्यावरणविद् हैं।
- कर्नल सोफिया कुरैशी ने 2015 में कर्नल ताजुद्दीन बगेवाड़ी से विवाह किया और वो दो बच्चों की मां हैं।












Click it and Unblock the Notifications